खास खबर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े -पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री धामी का स्वागत

Listen to this article


आज : भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों के साथ पुष्पवर्षा कर बन्नू स्कूल रेस कोर्स मैदान में भव्य स्वागत किया। मा. मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक लंदन यात्रा से विदेशी निवेशकों का उत्तराखण्ड आना सुनिश्चित हुआ है। यह प्रदेश के लिये शुभ संकेत है। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सविता कपूर, आदेश चौहान, विनोद चमोली, खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, भरत लाल चौधरी, अनिल नौटियाल दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी ,रमेश गडीया, कैलाश पंत, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ,ऋषिकेश मेयर अनिता ममगई, अनिल गोयल, विनय गोयल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों एवं महानगर के समस्त पार्षदगण एवं महानगर पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया।