जिलाधिकारी और एसएसपी ने अधीनस्थों के साथ जमकर खेली होली

Listen to this article



हरिद्वार: जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में  पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली। होली के रंगों में सराबोर डीएम और एसएसपी ने होली के गढ़वाली गीतों पर जमकर नृत्य किया और सभी को शुभकामनाएं दी। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होली गीतों पर जमकर धमाल मचाया। एक दूसरे पर पानी की बौछार कर एवं अबीर गुलाब लगाकर एक दूसरे के साथ होली खेली। होली के गीत और संगीत डीएम एवं एसएसपी को भी नहीं रोक पाए। दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ जमकर डांस किया। महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी जमकर होली खेली और गीत संगीत पर खूब थिरकी।