हरिद्वार में का भव्य पथ संचलन आयोजित, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने की शिरकत

Listen to this article

​हरिद्वार: विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर हरिद्वार के मध्य हरिद्वार उपनगर की दयानंद बस्ती में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इससे पहले शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ अपनी शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिसके तहत गांव-गांव और बस्ती-बस्ती तक शाखाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की ‘शाखा पद्धति’ ही इसकी रीढ़ है, जो व्यक्ति निर्माण के साथ राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के संस्कार देती है।

​उन्होंने देश विरोधी ताकतों और अर्बन नक्सलियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के मजबूत सांस्कृतिक संस्कारों और संघ जैसे संगठन की उपस्थिति के कारण ही देश सुरक्षित है। इस दौरान जिला संचालक डॉ. यतींद्र नाग्यान ने भी संघ की स्थापना और सामाजिक कार्यों पर अपने विचार रखे। संचलन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और पूरा मार्ग ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।