महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बाल्मीकि समाज ने नगर संकीर्तन शोभायात्रा का आयोजन

Listen to this article

देहरादून: 17 अक्टूबर को त्रिकाल दर्शी महाकाव्य रामायण के रचयिता, प्रातः स्मरणीय दिव्य अलौकिक क्षमताओं से परिपूर्ण महा मानव, महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती के पावन शुभ अवसर पर बाल्मीकि समाज द्वारा नगर संकीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी हिंदू समाज को एवं समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन के चरित्र चित्रण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने समाज को एक नई दिशा एवं दशा प्रदान करने का संदेश दिया। रामायण जैसा महाकाव्य की रचना करके महर्षि जी ने समाज को सत्य, कर्तव्य बोध और उत्कृष्ट आचरण का मार्ग प्रशस्त किया। समाज को महर्षि जी द्वारा दिए गए संदेश को अपने जीवन में उतारना चाहिए, तभी देश एवं समाज की उन्नति संभव हो सकती है।
शोभा यात्रा में सर्व समाज के सम्मानित गणों का स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में करनपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, राकेश कुमार, नीतू बाल्मीकि, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।