उत्तरकाशी जिले के गंगनानी क्षेत्र में आज सुबह एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई, जिसमें छह लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर यात्रा पर जा रहा था और इसमें कुल सात लोग सवार थे। मृतकों में पांच यात्री और पायलट शामिल हैं।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और उत्तराखंड पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। SDRF की टीम ने बताया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसके कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था। यह हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भर रहा था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे, जो गुजरात के रहने वाले थे।
दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान इस प्रकार है:
* काला सोनी (महिला), 61 वर्ष, मुंबई
* विजया रेड्डी (महिला), 57 वर्ष, मुंबई
* रुचि अग्रवाल (महिला), 56 वर्ष, मुंबई
* राधा अग्रवाल (महिला), 79 वर्ष, उत्तर प्रदेश
* वेदवती कुमारी (महिला), 48 वर्ष, आंध्र प्रदेश
* रॉबिन सिंह (पुरुष), 60 वर्ष, गुजरात (पायलट)
इस हादसे में मस्तू भास्कर (पुरुष), 51 वर्ष, आंध्र प्रदेश घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने और दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
त्तरकाशी के पास गंगनानी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में छ:लोगों के मारे जाने की सूचना , 1घायल ,रेस्क्यू कार्य जारी, मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त किया
उत्तरकाशी के पास गंगनानी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोगों के मारे जाने की सूचना ,दो लोग घायल ,रेस्क्यू कार्य जारी, मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त किया।
जनपद उत्तरकाशी गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हेलीकॉप्टर पर साथ व्यक्ति सवार थे, 05लोगों के मारे जाने की सूचना।SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन,सुबह लगभग 8 बजे की है घटना।
गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक श्री पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई। प्रारंभिक सूचना में इस दुर्घटना में पांच व्यक्तियों के मारे जाने की आशंका है। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
SDRF टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।
हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा
SDRF टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह गुजरात के रहने वाले थे।
मृतकों की सूची
1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश।
6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।
घायल
मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी, घायल
सीएम ने जताया दुख
हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।