जिन्होंने मांग का सिंदूर उजाड़ा, हमारी सेना नें उन्हें उजाड़ फेका- रेखा आर्या

Listen to this article

कैबिनेट मंत्री ने भगवानपुर में किया कामकाजी महिला छात्रावास का भूमि पूजन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भगवानपुर में कामकाजी महिला छात्रावास का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास 279.05 लाख रुपए की लागत से बनेगा और कामकाजी महिलाओं को आवास सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा है, यह हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत की नारियां कितनी सशक्त हैं, इसका संदेश पूरी दुनिया में गया है। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को महालक्ष्मी किट और किशोरी किट वितरित कीं और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा भी रोपा।