समालखा: (सतीश कश्यप). हरियाणा की बेटियों और बहुओं ने एक बार फिर खेल के मैदान में प्रदेश का मान बढ़ाया है। उपमंडल के मच्छरौली गांव की बहू रेखा रानी (पत्नी जसवंत सिंह) ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित 14वीं सीनियर नेशनल महिला एवं पुरुष पैरा सीटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
रोमांचक मुकाबले में झारखंड को दी पटखनी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रेखा रानी की टीम का सामना झारखंड से हुआ। रेखा के सटीक प्रदर्शन और टीम वर्क की बदौलत झारखंड की टीम को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जीत के बाद गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं रेखा यह पहली बार नहीं है जब रेखा रानी ने खेल जगत में अपनी चमक बिखेरी हो। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं:
- पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन।
- पैरा स्विमिंग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व।
- अब पैरा सीटिंग वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता।









