हरिद्वार: राष्ट्रीय सहारा के हरिद्वार ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64 वर्ष) का देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रवीण झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन परिवार के साथ है। जिलाधिकारी ने ईश्वर से परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
हरिद्वार में राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64) का बीमारी के कारण देहरादून में निधन हो गया। उनके निधन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।











