देहरादून: जिला योजना समिति चुनाव का कार्यक्रम जारी

Listen to this article

​देहरादून (11 अक्टूबर 2026): देहरादून जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

​मुख्य तिथियाँ व समय:

    • ​नामांकन: 12 अक्टूबर (पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक)
    • ​नामांकन पत्रों की जांच: 13 अक्टूबर (पूर्वाह्न 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)
    • ​नाम वापसी: 14 अक्टूबर (पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
    • ​मतदान: 16 अक्टूबर (पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
    • ​मतगणना व परिणाम: 16 अक्टूबर (अपराह्न 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

​यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया उत्तराखंड जिला योजना समिति अधिनियम, 2007 तथा नियमावली, 2010 के तहत संपन्न कराई जाएगी। अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और सार्वजनिक सूचना पट्टों पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।