Ki
विशेष संवाददाता
शहर में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक एवं काव्य समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम में वृन्दा शर्मा ने सरस्वती वंदना, मीनाक्षी ने स्वागत गीत तथा अपराजिता ने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके पश्चात आयोजित काव्य गोष्ठी में वृन्दा वाणी, अपराजिता उन्मुक्त, डॉ० विजय त्यागी, डॉ० दीनदयाल दीक्षित, सुरेन्द्र कुमार, के०पी० सिंह, अमित कुमार, डॉ० मेनका त्रिपाठी, अभिषेक भारद्वाज, एस० कुमार पन्त, रविदत्त वर्मा और पुष्प राज धीमान सहित कई कवियों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं का पाठ किया।
समारोह में सुभाष कपिल, प्रमोद गिरि, एड० कुणाल गिरि, चाँद गिरि, पंकज गिरि, अरुण शुक्ल, देवकीनन्दन शर्मा, अमरपाल सिंह और साक्षी भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















