हरिद्वार पुलिस को मिले तीन हाईटेक ट्रैफिक सहायता बूथ

Listen to this article

​हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर जयपुर की ‘आवास फाउंडेशन, मानसरोवर’ द्वारा हरिद्वार यातायात पुलिस को 03 हाईटेक ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथ उपलब्ध कराए गए हैं।

​इन बूथों को प्रमुख रूप से पंतद्वीप पार्किंग, आनंद वन समाधि और प्रेमनगर आश्रम चौक पर स्थापित किया गया है। इन बूथों में एसी, वाटर डिस्पेंसर, वाटर कूलर, टेबल, कुर्सियां, पंखा और डस्टबिन जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी और सर्दी में बड़ी राहत मिलेगी। पुलिस अधिकारियों ने इसे जनसहयोग से सुरक्षित हरिद्वार बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।