हरिद्वार में कुम्भ मेला-2027: 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वृहद स्वच्छता अभियान, सभी नोडल अधिकारियों की सूची और विवरण

Listen to this article

​हरिद्वार, 20 अक्टूबर, 2026

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवंबर 2026 तक एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा 17 अक्टूबर को इसके आदेश जारी किए गए हैं। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जनपद के 35 विभिन्न क्षेत्रों और विभागों के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन जीपीएस लोकेशन के साथ सफाई से पहले और बाद की फोटो स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर (8273371714) पर अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

​35 क्षेत्रों एवं संस्थाओं के नामित नोडल अधिकारियों की सूची

  1. ​शहरी क्षेत्र: नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की के नगर आयुक्त तथा समस्त नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी।
  2. ​वन क्षेत्रान्तर्गत सड़क एवं भ्रमण क्षेत्र: उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी (हरिद्वार वन क्षेत्र)।
  3. ​शैक्षणिक संस्थान: मुख्य शिक्षाधिकारी, हरिद्वार।
  4. ​युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल: जिला प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी।
  5. ​आंगनबाड़ी केन्द्र: जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरिद्वार।
  6. ​व्यापार संगठन: संयुक्त राज्य कर आयुक्त, हरिद्वार एवं रुड़की।
  7. ​राजनीतिक दलों से जुड़े संगठन: उप/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, हरिद्वार।
  8. ​एनजीओ एवं सोसाइटी: वरिष्ठ कोषाधिकारी/आपदा प्रबन्धन अधिकारी, हरिद्वार।
  9. ​ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान: जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत हरिद्वार।
  10. ​औद्योगिक परिसर: महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र।
  11. ​सिडकुल परिसर: क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल, हरिद्वार।
  12. ​रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक एवं बस स्टैण्ड: रेलवे प्रशासन, पुलिस अधीक्षक जीआरपी तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबन्धक (हरिद्वार एवं रुड़की)।
  13. ​40वीं वाहिनी पीएसी: सेना नायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।
  14. ​छावनी परिषद रुड़की: मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ), कैन्टोनमेंट बोर्ड रुड़की।
  15. ​राजाजी नेशनल पार्क: वार्डन, राजाजी नेशनल पार्क।
  16. ​रोपेवे एवं आसपास के क्षेत्र: प्रबन्धक, उषा ब्रेको लिमिटेड (मां मनसा देवी एवं मां चण्डी देवी उड़नखटोला)।
  17. ​स्वास्थ्य संस्थान: मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी तथा जिला होम्योपैथिक अधिकारी।
  18. ​रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन: सचिव, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)।
  19. ​सड़क, हाईवे एवं फ्लाईओवर: परियोजना निदेशक (राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई रुड़की/नजीबाबाद), अधिशासी अभियन्ता (लोक निर्माण विभाग तथा सिविल वृत्त, लोनिवि, हरिद्वार)।
  20. ​ग्रामीण सड़कें एवं सड़क सुरक्षा: अधिशासी अभियन्ता (ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई)।
  21. ​प्रान्तीय निर्माण खण्ड की सड़कें एवं पुल: अधीक्षण अभियन्ता, प्रान्तीय निर्माण खण्ड (एनएच), हरिद्वार।
  22. ​विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं सब स्टेशन: अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड (ग्रामीण एवं शहरी, हरिद्वार तथा रुड़की)।
  23. ​टैक्सी स्टैण्ड, ट्रक स्टैण्ड एवं पार्किंग स्थल: सहायक आयुक्त, परिवहन प्रवर्तन/प्रशासन (हरिद्वार एवं रुड़की)।
  24. ​धार्मिक एवं पर्यटन स्थल: जिला पर्यटन अधिकारी, हरिद्वार।
  25. ​तालाब एवं आसपास के क्षेत्र: सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग।
  26. ​मदिरा विक्रय केन्द्र: सहायक आबकारी आयुक्त।
  27. ​नहरें, रजवाहे, पुल एवं गूल: अधिशासी अभियन्ता (पूर्वी गंगा नहर निर्माण खण्ड हरिद्वार, उत्तरी खण्ड गंगनहर रुड़की, तथा सिंचाई खण्ड हरिद्वार एवं रुड़की)।
  28. ​पेयजल संसाधन एवं जलाशय: अधीक्षण अभियन्ता, जल संस्थान/जल जीवन मिशन, हरिद्वार।
  29. ​कृषि, उद्यान एवं पौधशाला क्षेत्र: मुख्य कृषि अधिकारी एवं मुख्य उद्यान अधिकारी, हरिद्वार।
  30. ​बीएचईएल परिसर एवं आसपास: नगर प्रशासक, बीएचईएल हरिद्वार एवं सीआईएसएफ हरिद्वार परिक्षेत्र।
  31. ​सहकारी समितियां: सहायक निबन्धक, सहकारी समितियां।
  32. ​पशु चिकित्सालय एवं गौशाला क्षेत्र: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हरिद्वार।
  33. ​मण्डी परिसर: सचिव, मण्डी परिषद, हरिद्वार।
  34. ​पूर्व सैनिकों की सहभागिता: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, हरिद्वार।
  35. ​गन्ना मिल एवं गन्ना तौल केन्द्र: सहायक गन्ना आयुक्त।

​विजयदशमी पर हरकी पैड़ी पर विशेष स्वच्छता अभियान

​विजयदशमी पर्व के अवसर पर आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार द्वारा हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशासन ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।