आए दिन यहां होती रहती है ऐसी घटनाएं
हरिद्वार। जंगली जानवरों का जंगल से निकलकर शहर के रिहायशी इलाकों में आने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार सवेरे करीब दस बजे भेल सेक्टर-1 में आठ हाथियों का झुंड सड़कों पर आ गया। दिन दहाड़े सड़कों पर हाथियों के झुंड को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गयी। लोगों के सूचना देने पर वन विभाग,राजाजी टाइगर रिजर्व और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद स्कूलों के गेट बंद कराए। इसके बाद पूरे भेल क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराकर वाहनों की आवाजाही को रोका गया। सायरन बजाकर और घंटो की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने हाथियों को फिर से जंगल में खदेड़ा। जिस समय हाथीयों को झुंड भेल की सड़कों पर आया। उस दौरान जिला मुख्यालय रोशनाबाद, सिडकुल, जिला न्यायालय आदि जाने वालों की सड़कों पर खूब आवाजाही होती है। गनीमत रही कि दिन का समय होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। रेंज अधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि भेल प्रबंधन द्वारा बनाई सुरक्षा दीवार टूटने के बाद जंगली जानवर आबादी में घुस रहे हैं। इसके साथ ही भेल के अधिकतर इलाकों में बड़ी झाड़ियां भी उग आई हैं। कई बार भेल प्रबंधन को दीवार की मरम्मत और झाड़ियां कटवाने को पत्राचार किया












