18 किलो गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी यूपी के मेरठ व मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले हैं। मादक पदार्थो की तस्करी व बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुल जटवाड़ा के निकट नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान प्रवीण कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम जाटोली कंकरखेड़ा मेरठ व विशाल पुत्र स्वर्गीय रविंद्र कुमार निवासी ग्राम हसौली शाहपुर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एसएसआई संतोष सेमवाल,रेल चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह तोमर, दीपक चौहान,कांस्टेबल महावीर पुंडीर,रणवीर सिंह,खजाना सिंह,गणेश तोमर,राजेश बिष्ट शामिल रहे।
स्मैक तस्करी कर रहे दो दबोचे

हरिद्वार। थाना बहादराबाद ने स्मैक तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा रोहलकी सहदेव तिराहा से कार से स्मैक तस्करी करते गिरफ्तार किए गए अफजाल पुत्र इमामुद्दीन व नीटू पुत्र शेरा निवासी इब्राहिमपुर पथरी के कब्जे से 7.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेश सिंह राठौड़, एसआई खेमेंद्र गंगवार, एसआई पंकज कुमार, कांस्टेबल दिनेश चौहान व अंकित कुमार शामिल र
वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पुलिस गिरफ्रत में

अलग-अलग स्थान से चोरी की गयी तीन बाइक बरामद
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 3 बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व चोरी हुए वाहनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने हिलबाई पास रोड़ से विकास पुत्र विजय निवासी झबरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर यूपी व नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे नगर कोतवाली व रानीपुर कोतवाली क्षेत्र तथा यूपी के बिजनौर से चुरायी गयी तीन बाइक पुलिस ने बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी विकास वाहन चोरी और डकैती के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पांच मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसएसआई सतेंद्र बुटोला,हेडकांस्टेबल सुरेंद्र दत्त,कांस्टेबल सतेन्द्र भण्डारी,जसवीर सिंह,शिवशंकर शामिल रहे।













