भारत रत्न पं.जी.बी.पन्त ने दृढ़ निश्चय एवं आत्म विश्वास के साथ देश की सेवा की-डीएम

Listen to this article


हरिद्वार:  भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह,अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी ,उप जिलाधिकारी मनीष सिंह ने पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जबकि पन्त पार्क में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह,अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पन्तजी की मूर्ति पर माल्यार्ण किया तथा एक पेड़ मां के नाम से पौधा रोपाण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारतरत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त को नमन करते हुए कहा कि पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,देश भक्त,समाज सेवी तथा कुशल प्रशासक थे। डीएम ने कहा कि पन्तजी का जीवन देश एवं जन सेवा को समर्पित था। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और दृढ़ निश्चय एवं आत्म विश्वास के साथ देश की सेवा की। इस दौरान अपर मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कुष्ठ रोगियों के प्रति गलत अवधारणाएं तोड़ने के लिए बिताया समय

हरिद्वार:  जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती के अवसर पर चिदानन्द कुष्ठ आश्रम पहुॅचकर कुष्ठ रोगियों के साथ आधा घण्टे तक समय बिताया तथा कुष्ठ रोगियों की समस्याएं सुनी तथा फल वितरित किये। जिलाधिकारी ने आश्रम पहुॅचकर कुष्ठ रोगियों के मानसिक व भावात्मक सहयोग को बढ़ाते हुए एहसास कराया कि समाज उन्हें स्वीकार करता है और उनकी देखभाल-ईलाज के प्रति सजग है। उन्होंने आश्रम में रह रहे रोगियों के चिकित्सा तथा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि कुष्ठ रोगियों के साथ समय बिताने से कुष्ठ रोगियों के प्रति समाज में जागरूकता आएगी तथा गलत धारणाएं दूर करने में मदद मिलेगी,जिससे कि समाज में कुष्ठ रोगियों के प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना पैदा हो। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि कुष्ठ रोग असाध्य बीमारी नहीं है,समय से इलाज मिलने पर छः माह से एक वर्ष के भीतर कुष्ठ रोगी आसानी से सही हो सकता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,सीएमओ आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।