खास खबर:  हरिद्वार के युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर!

Listen to this article


हरिद्वार: जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि हरिद्वार के प्रतिभाशाली बालक और बालिका बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की अंडर-13 बास्केटबॉल टीम के लिए किया गया है। यह युवा खिलाड़ी 16 से 21 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालक वर्ग से सक्षम शर्मा, वेदांत तिवारी, आरव खान, मृत्युंजय और प्रतीक चौधरी तथा बालिका वर्ग से आरोही चौधरी, पाखी रावत और सिद्धि दीक्षित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने इन युवा खिलाड़ियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी हैं।
एसएलएमजी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और कोका-कोला कंपनी के अध्यक्ष एस.एन. लदानी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड में बास्केटबॉल का भविष्य उज्जवल है और ये युवा खिलाड़ी एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
इस कार्यक्रम में बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेश शर्मा, टीम कोच वैभव चौधरी, कोऑर्डिनेटर अविनाश झा और खिलाड़ियों के माता-पिता भी उपस्थित थे।