श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया जिला प्रेस क्लब कार्यकारिणी का स्वागत, पत्रकारों को बताया समाज का दर्पण

Listen to this article

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़े में जिला प्रेस क्लब हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों को मनसा देवी चुनरी, चित्र और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया और पत्रकारिता में क्लब के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने पत्रकारों को “समाज का दर्पण” बताते हुए कहा कि वे सूचनाओं के साथ समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की रीढ़ बताया और सत्य के मार्ग पर चलकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने भ्रामक सूचनाओं के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी को और भी महत्वपूर्ण बताया।
जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा और उन्हें निर्भीक पत्रकारिता के उच्च आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए हर पीड़ित पत्रकार के साथ खड़े रहने की बात कही।
इस अवसर पर कई पत्रकार उपस्थित रहे।