फर्जी ई-रवन्ना मामले में तीन गिरफ्तार, उपकरण बरामद

Listen to this article

हरिद्वार में श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी ई-रवन्ना बनाकर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान विनय (30), संजय उर्फ संजू (23) और नकुल (34) के रूप में हुई है, सभी श्यामपुर, हरिद्वार के निवासी हैं.
खनन अधिकारी मौ. काजिम रजा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इन तीनों को धर दबोचा. उनके कब्जे से एक कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल फोन, और ई-रवन्ना की असली व जाली प्रतियां सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें चालान कर दिया है.