मुख्यमंत्री ने ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए नदियों के संरक्षण और संवर्धन को आवश्यक बताया। उन्होंने सभी से मां के समान नदियों का आदर करने और उन्हें स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने नदियों को दूषित न करने का संकल्प लिया।
श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। पूजन कार्य आचार्य अमित शास्त्री द्वारा विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।













