लक्सर में बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

Listen to this article

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के लक्सर में शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम कई राउंड फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी. बताया जा रहा है कि तीन बाइकों पर सवार नौ लोगों ने सिमली मोहल्ले के वार्ड नंबर दो और तीन में हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
जानकारी के अनुसार, जब मोहल्ले के लोग अपने घरों में बैठे थे, तभी उन्हें अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. लोग घरों से बाहर आए तो देखा कि बदमाश फायरिंग करते हुए भाग रहे थे. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने हरिद्वार जिले में पुलिस के खौफ को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.