पंतजलि ने बनाई बुढ़ापे को धीमा करने वाली औषधि ‘इम्युनोग्रीट’

Listen to this article

हरिद्वार:  पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है कि पतंजलि के वैज्ञानिकों ने पौराणिक ग्रंथों में वर्णित अष्टवर्ग जड़ी बूटियों पर शोध करके ‘इम्युनोग्रीट’ नामक एक ऐसी औषधि बनाई है जो असमय आने वाले बुढ़ापे को प्रभावी रूप से धीमा कर सकती है।

​आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, आज 35-40 वर्ष की आयु के लोगों में भी चेहरे पर झुर्रियां और माथे पर लकीरें आम बात हो गई हैं। इम्युनोग्रीट इसी समस्या का समाधान है। उन्होंने बताया कि इस औषधि को आयुर्वेद में वर्णित अष्टवर्ग जड़ी बूटियों को वैज्ञानिक प्रमाणिकता के साथ आधुनिक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

​आयुर्वेद के अनुसार, अष्टवर्ग जड़ी बूटियां बलवर्धक होती हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक होती हैं। इम्युनोग्रीट में विदारीकंद, मेदा, शतावरी, काकोली, क्षीरकाकोली, रिद्धि, वाराहीकंद, बला, सफेद मूसली, शुद्ध कौंच, और अश्वगंधा जैसी जड़ी बूटियां शामिल हैं, जिन्हें आयुर्वेदिक ग्रंथों में बुढ़ापे को मंद करने वाला माना गया है।

​आचार्य बालकृष्ण ने यह भी बताया कि इस औषधि की वृद्धावस्था को धीमा करने की शक्ति पर किए गए शोध को एक अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल में भी प्रकाशित किया गया है।