
टिहरी, उत्तराखंड: टिहरी जलाशय में पानी का प्रवाह तेज़ी से बढ़ने के कारण टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टी.एच.डी.सी.) ने आज, 20 अगस्त 2025 को शाम 4:30 बजे जलाशय से 1000 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा है। इस निकासी से गंगा नदी के निचले इलाकों में जल स्तर 30 सेंटीमीटर तक बढ़ने की आशंका है।
ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस स्थिति को देखते हुए जनता से अपील की है कि वे नदी के किनारों पर न जाएं और केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश












