ज़िलाधिकारी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण
अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
हरिद्वार: आगामी उर्स मेला पिरान कलियर को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पिरान कलियर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलियर थाने की प्रस्तावित भूमि का अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विशेष रूप से यातायात व्यवस्था,सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन,साफ-सफाई,पेयजल आपूर्ति,प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, क्षेत्राधिकारी रुड़की, थानाध्यक्ष कलियर के साथ साथ पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल हुए।
नशीले कैप्सूल समेत तस्कर व मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 480नशीले कैप्सूल भी बरामद की हैं। नशा तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने नशीली दवाएं तस्कर को उपलब्ध कराने वाले मेडिकल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार सालियर रूड़की निवासी नईम पुत्र सलीम की तलाशी ली तो उसके कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी नईम ने बताया कि कैप्सूल उसने पुहाना भगवानपुर में मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले अदनान पुत्र अजरार निवासी माधोपुर थाना कोतवाली गंगनहर रूड़की से लिए हैं। इसके बाद पुलिस ने अदनान को भी गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम में एसआई कर्मवीर सिंह,एसआई हरीश गैरोला,हेडकांस्टेबल रियाज अली,पंचम प्रकाश,शूरवीर तोमर, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह शामिल रह।
दिल्ली से लक्सर पहुंचे तीन नाबालिगों को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
हरिद्वार। लावारिस घूमते मिले तीन नाबालिगों को लक्सर पुलिस ने परिजनों से मिलवा दिया। दिल्ली से लोकल ट्रेन में बैठकर तीनों नाबालिग लक्सर पहुंचे थे।मंगलवार को लक्सर कोतवाली के पुलिसकर्मियों को 8से 12वर्ष के 3नाबालिग बच्चे लावारिस हालत मे भटकते मिले। पुलिसकर्मियों ने बच्चों से पूछताछ कर उनके परिजनो के सम्बन्ध में जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन डरे सहमे होने के कारण बच्चे अपना पता स्पष्ट नही बता पा रहे थे। जिस पर पुलिसकर्मी तीनों को अपने साथ कोतवाली ले आए और खाना खिलाया।बच्चे जब कुछ सामान्य हुए तो पूछताछ करने का प्रयास किया गया। लेकिन बच्चो के पास उनके परिजनों व परिचितो के सम्पर्क नम्बर नही थे। जिस कारण पुलिस को परिजनों तक पहुचने में कडी मेहनत करनी पड़ी।कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाकर बच्चों के परिजनों से संपर्क किया।जानकारी मिलने पर बच्चे लकसर कोतवाली पहुंचे।परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चो में से 2 बच्चे सगे भाई व एक उनका दोस्त है,जो 18 अगस्त को दिल्ली से लोकल ट्रेन में बैठकर लक्सर पहुंचे गए थे।आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकताओं ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देवपुरा चौक स्थित पं.गोविंद वल्लभ पंत पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक के साथ ही आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि आज राजीव गांधी की जयंती पर हम यह संकल्प लें कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाने का काम करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए 18वर्ष की आयु में वोट का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास ने कहा कि राजीव गांधी ने जिस संचार क्रांति के माध्यम से देश के आधुनिकीकरण की नींव रखी आज उसी का फल है पूरे विश्व में भारत का नाम है। पार्षद हिमांशु गुप्ता और विवेक भूषण विक्की ने कहा कि राजीव गांधी ने 73,74वें संविधान संशोधन के माध्यम से गांवों और शहरों को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। वरिष्ठ श्रमिक नेता विकास सिंह और पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को पूरे विश्व में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। गोष्ठी में मुख्य रूप से चौधरी बलजीत सिंह,पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ,पुनीत कुमार,अकरम अंसारी, पार्षद सोहित सेठी,ओम मलिक,पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी,शुभम जोशी,हिमांशु राजपूत,दिव्यांश अग्रवाल,प्रहलाद चौहान,सरदार रमणीक सिंह,मोहित गर्ग,इंद्रजीत ठाकुर,अशोक धींगान,संजय वाल्मीकि,सोनू शर्मा,विजेंद्र सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
रोटरी क्लब कनखल एवं ब्लड वालंटियर ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल एवं ब्लड वालंटियर हरिद्वार द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिडकुल स्थित होटल में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्त वीरों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष हरपाल सिंह एवं सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान अमूल्य है।रक्तदान कर आप किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने में योगदान करते हैं।उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है,बल्कि शरीर में नए रक्त का संचार होने से कई रोग दूर होते हैं।आपातकालीन स्थिति में किसी को भी रक्त की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए रक्तदान के प्रति लोगों को जागरुक करना चाहिए।चेयरमैन डा.विशाल गर्ग ने बताया कि रक्तदान के प्रति समाज में जो भ्रांतियां थी,वह दूर हो रही हैं और बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं।उन्होंने बताया कि शिविर 103 रक्त वीरों ने रक्तदान किया।इस दौरान गौरव शर्मा,प्रदीप अग्रवाल,चेतन घई,आशीष सपरा,अशोक सपरा,मनोज सुबुद्धि, प्रदीप अग्रवाल,केशव जोशी,साहिल चावला,गौरव शर्मा,प्रवीण चावला,ज्योति,अक्षय अग्रवाल ,अनुभव गर्ग,सिमरन कौर,विक्रम जीत सिंह ने रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग किया।












