हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत नई बस्ती, खड़खड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो नन्हे बालकों का अन्नप्राशन संस्कार विधि-विधान से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला एवं बाल संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में राज्य सरकार मातृ शक्ति और बाल कल्याण के लिए धरातल पर योजनाएं चला रही है। नंदा गौरा योजना, महालक्ष्मी किट और अस्पतालों में निःशुल्क प्रसव की सुविधा से महिलाओं को सुरक्षा कवच और सम्मान मिला है। साथ ही इंटरमीडिएट पास करने वाले विद्यार्थियों को ₹51,000 और टॉपरों को निःशुल्क लैपटॉप देने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है।
भाजयुमो के प्रांतीय नेता दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि नंदा गौरा योजना और महालक्ष्मी किट जैसी योजनाएं महिलाओं और किशोरियों को सशक्त बना रही हैं। महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास व पोषण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री आनंदी नौडियाल, सहायिका रीता रानी और समाजसेविका सीमा भारद्वाज सहित उपस्थित मातृशक्ति ने गर्भवती महिलाओं—चंद्रा भट्ट, पूजा गुप्ता और शिवानी की गोद भराई कराई, जबकि दो नन्हे बालकों—श्रेयांश पांडेय और शिवी का अन्नप्राशन कराया।
इस अवसर पर सीमा भारद्वाज, शिवानी, नेहा, सविता, रचना, साक्षी, आरजू, पूजा, अर्चना, लक्ष्मी, ललिता, पायल, गीता, नीता, भावना, धनवती, राघव ठाकुर, चमनलाल, राजेंद्र बंटी और प्रदीप शर्मा समेत कई ग्रामीण और आंगनबाड़ी के बच्चे व उनकी माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में आनंदी नौडियाल और रीता रानी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।













