हरिद्वार: जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों के चल रहे धरना प्रदर्शन में भाग लेकर उनकी मांगों का समर्थन किया। कांग्रेस ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि धामी सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर उत्तराखंड की जनता को लूटना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज से यह साफ है कि सरकार जनता की नहीं बल्कि कुछ उद्योगपतियों की सेवा कर रही है।
पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि धामी सरकार किसानों, व्यापारियों, दलितों, युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा जैसे हर मुद्दे पर विफल रही है। युवा नेता हिमांशु राजपूत और मयंक त्यागी ने भी किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया।
धरना प्रदर्शन में समर्थन देने वालों में अरुण राघव, मोहित चौधरी, अज्जू खान, सोनू शर्मा, संजय वाल्मीकि और आदित्य कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।












