जिलाधिकारी ने बीमार व्यक्ति की समस्या का किया मौके पर समाधान

Listen to this article

हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को उप जिला मेला चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात शक्ति नगर, बहादराबाद निवासी यादवेंद्र राज सिंह से हुई, जो रीढ़ की हड्डी की बीमारी से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

यादवेंद्र ने जिलाधिकारी को बताया कि वे अकेले रहते हैं और अंत्योदय योजना के तहत मिलने वाला राशन लेने के लिए दुकान तक नहीं जा पाते हैं। उनकी परेशानी सुनते ही जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया और जिला पूर्ति अधिकारी को फोन पर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यादवेंद्र का राशन स्थानीय राशन डीलर के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाया जाए, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। जिलाधिकारी के इस त्वरित कार्रवाई से यादवेंद्र को बड़ी राहत मिली।