अभाविप हरिद्वार नगर इकाई का पुनर्गठन, डॉ. हरदीप और सूर्यांश को मिली जिम्मेदारी

Listen to this article

हरिद्वार, 29 अगस्त – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की हरिद्वार नगर इकाई का आज धूमधाम से पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसका संचालन ईशा ने किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. संध्या वेद, नगर विद्यार्थी विस्तारक योगिता क्षेत्री और तहसील संयोजक आर्यन चौधरी भी उपस्थित रहे।

​प्रांत एसएफएस कार्य प्रमुख डॉ. रितेश वशिष्ठ ने चुनाव अधिकारी के रूप में नई नगर इकाई की घोषणा की। इसमें डॉ. हरदीप पांवरिया को नया नगर अध्यक्ष और सूर्यांश पंडित को नगर मंत्री मनोनीत किया गया।

​मनोनीत होने के बाद, डॉ. हरदीप और सूर्यांश ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे एबीवीपी की विचारधारा को हर छात्र तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।