जअपा बनाएगी तीसरा विकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी
जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने हरिद्वार में कहा कि उनकी पार्टी जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुईं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शगुफ्ता खान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और जन अधिकार पार्टी इसे उजागर करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टीl हरिद्वार की सभी 11 सीटों के अलावा देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर की कई सटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पार्टी महिलाओं को अधिक भागीदारी देगी और किसानों के हितों के लिए भी काम करेगी।
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, लोगों को हुई परेशानी

शुक्रवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से हरिद्वार का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के कई इलाकों जैसे चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, कनखल के लाटोवाली और रेल पुलिया के नीचे भारी जलभराव हुआ। इससे आवागमन बाधित हो गया और कई वाहन पानी में फंस गए। नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीमों ने मोर्चा संभाला और पंप व सक्शन वाहनों की मदद से पानी निकाला। निगम ने जलभराव से निपटने के लिए 60 सदस्यों की विशेष टीम भी तैनात की।
खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण विभाग ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। भगवानपुर में एथलेटिक्स, खानपुर में क्रॉस कंट्री और बहादराबाद में कबड्डी का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए।
एआरटीओ ने किया वाहन डीलर्स का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) निखिल शर्मा ने हरिद्वार में मारुति, टाटा और महिंद्रा के डीलरशिप का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी डीलरों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरटीओ कर दरों की सूची स्पष्ट रूप से लगाई जाए और वाहन की बिक्री के 7 दिनों के भीतर उसका पंजीकरण कराया जाए। कोई भी बिना पंजीकरण वाला वाहन शोरूम से बाहर नहीं जाना चाहिए।
सीडीओ ने किया ‘वे साइड अमीनिटीज’ परियोजना के लिए भूमि का मुआयना

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे ने नारसन के गांव सकौती में ‘ग्रामोत्थान (रीप)’ परियोजना के तहत प्रस्तावित ‘वे साइड अमीनिटीज’ के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए स्थायी आउटलेट स्थापित करना है, जिससे उनकी आय बढ़े और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की और परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने दिए जलभराव क्षेत्रों से त्वरित निकासी के निर्देश
हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भारी बारिश के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की तुरंत निकासी करने के निर्देश दिए। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि भगत सिंह चौक और चंद्राचार्य चौक से पंपों के जरिए पानी निकाला जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर तेलियान ने बताया कि विष्णुघाट और मनसा देवी चौक के पास बारिश से आए मलबे को हटाने का काम भी चल रहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने को कहा है।












