“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में चलवाया स्वच्छता अभियान

Listen to this article

हरिद्वार 19 सितंबर 2025
जनपद को साफ सुथरा रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ गम्भीर सिंह तालियान ने अवगत कराया है कि पर्यावरण मित्रो द्वारा आज गऊ घाट,सुभाष घाट,जून अखाड़ा मार्ग अपर रोड एवं श्री प्रेम प्रकाश घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
जिला प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि आदर्श युवा समिति एवं जिला प्रबंधन के टीम द्वारा विश्वकर्मा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।