हरिद्वार में मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों पर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चकबंदी विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 23 अधिकारियों और कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले का आदेश जारी किया है।
यह कार्रवाई क्षेत्रीय जनता की शिकायतों के बाद की गई है, जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन न करने के कारण समस्याओं का समय पर निराकरण न होने की बात कही गई थी।
तबादले किए गए कार्मिकों की संख्या:
- सहायक चकबंदी अधिकारी: 06
- चकबंदीकर्ता: 13
- चकबंदी लेखपाल: 01
- कनिष्ठ सहायक: 03
जिलाधिकारी ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि वे अब आमजनमानस की समस्याओं का समाधान तत्परता से करें और किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता न बरतें। उन्होंने चेतावनी दी है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।












