
हरिद्वार में कुंभ 2027 के लिए शंकराचार्य चौक से अमरापुर घाट तक गंगनहर पर गंगा घाटों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी जद में सैकड़ों हरे-भरे पेड़ आ रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों के विरोध को देखते हुए, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने कहा है कि सिंचाई विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कम से कम पेड़ों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि संभव होने पर पेड़ों का स्थानांतरण भी किया जाएगा, साथ ही पौधारोपण भी किया जाएगा।
हरिद्वार को आधुनिक बनाने के लिए मेला नियंत्रण भवन पर बनेगा हेलीपैड
हरिद्वार को अत्याधुनिक बनाने की योजना के तहत, हरकी पैड़ी के पास स्थित मेला नियंत्रण भवन की नई बिल्डिंग पर एक स्थायी हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव है। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि यह हेलीपैड आपातकालीन स्थितियों और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए काफी कारगर साबित होगा। मेला प्रशासन और युकाडा ने सर्वे और फ्लाई ट्रायल किया है, और डीजीसीए से अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे सरकारी और निजी हेलीकॉप्टर आसानी से लैंड कर सकेंगे।













