हरिद्वार: 4.530 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Listen to this article

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में नशा तस्करी के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4.530 किलोग्राम अवैध गांजे की खेप के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

​यह महत्वपूर्ण कार्रवाई कोतवाल कुंदन सिंह राणा के निर्देशन में और उप निरीक्षक समीप पांडेय के कुशल नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल सुनील शर्मा और कांस्टेबल अर्जुन चौहान शामिल थे, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए तस्कर को गांजे की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा। पुलिस टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहाँ से लाया गया था और इसे हरिद्वार में कहाँ सप्लाई किया जाना था।