हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेद राजकीय महाविद्यालय स्थित ऋषिकुल सभागार में 27 दिसंबर को ‘धर्म रक्षक धामी’ पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। डॉ. सोनाली मिश्रा और रीना मानसेरा द्वारा लिखित यह पुस्तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सनातन धर्म के संरक्षण हेतु किए गए कार्यों पर केंद्रित है। सनातन सद्भावना समिति के संयोजक अमित शर्मा के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री धामी की गरिमामयी उपस्थिति और जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज के सानिध्य में होगा। पुस्तक का विमोचन पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न संत-महंत और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।
2025-12-26












