हरिद्वार, 12 फरवरी 2026
खेल महाकुंभ 2025 के तहत आज फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के रोमांचक मुकाबले संपन्न हुए। अंडर-14 आयु वर्ग में नैनीताल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार राज्यसभा को 4-0 से हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया।
प्रमुख परिणाम:
- अंडर-14 (बालक): नैनीताल प्रथम, हरिद्वार राज्यसभा द्वितीय और पौड़ी गढ़वाल तृतीय स्थान पर रहे।
- अंडर-19 क्वार्टर फाइनल: * टिहरी ने हरिद्वार राज्यसभा को 1-0 से हराया।
- पिथौरागढ़ ने हरिद्वार लोकसभा को 2-0 से मात दी।
- नैनीताल ने चमोली को 6-5 के करीबी अंतर से हराया।
- पौड़ी गढ़वाल ने देहरादून को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सम्मान समारोह:
मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आर.के. सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पी.सी. पांडेय ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी श्रीमती शबाली गुरुंग और नोडल अधिकारी श्री मुकेश कुमार भट्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का सफल संचालन नोडल अधिकारी श्री मुकेश कुमार भट्ट के निर्देशन में किया गया।













