खास समाचार: सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

Listen to this article

हरिद्वार। प्रेस क्लब भवन में सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति (रजिस्टर्ड) का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह गरिमा के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री नवीन चंद्र वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व जस्टिस राजेश टंडन और संरक्षक महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरी द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

प्रमुख संबोधन एवं माँगें

  • नवीन चंद्र वर्मा: उन्होंने कहा कि धामी सरकार वरिष्ठों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वरिष्ठ जनों के कार्ड बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की बात कही।
  • जस्टिस राजेश टंडन: उन्होंने वरिष्ठों को अपने अनुभव समाज के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रीय राजमार्गों को उनके लिए टोल-फ्री करने का सुझाव दिया।
  • महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरी: उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹5000 मासिक पेंशन की माँग रखी।
  • बृजभूषण विद्यार्थी व जगदीश लाल पाहवा: इन्होंने पेंशन प्रक्रिया को सरल बनाने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर दिया।

सम्मानित विभूतियाँ

​समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों को शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं:

​राजकुमार अरोड़ा, शंभू नाथ, लाल सिंह (100+ वर्ष), डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. डी.एन. बत्रा, मोहनलाल बन गई, नरेंद्र कुमार शर्मा, चौधरी चरण सिंह, दाऊ दयाल और सुधा रानी गुप्ता।

शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी

​संस्था के अध्यक्ष अमरीश रस्तोगी, महामंत्री पं. गोपाल कृष्ण बडोला, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, जगदीश लाल पाहवा, विदेश कुमार अग्रवाल, सुभाष कपिल, गोपाल सिंह रावत, देशबंधु शर्मा, वीरेंद्र कीर्तिपाल और श्रवण कुमार गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मीडिया प्रभारी सुभाष कपिल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि पंजीकरण के बाद संस्था अब आधिकारिक रूप से वरिष्ठों के कल्याण के लिए समर्पित है।

उपस्थित गणमान्य जन

​कार्यक्रम के सफल आयोजन में गुलशन नैय्यर, चोखेलाल, श्रवण गुप्ता, सतीश गुजराल, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, डॉ. अशोक गिरी, अपराजिता और सपन की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर एस.के. अग्रवाल, विजय पाल बघेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, अमन गर्ग, ऋषभ वशिष्ठ, तरुण नैय्यर, विजय शर्मा, राजीव पराशर, विष्णु शर्मा, एम.के. रैना, ए.के. जैन, दिवाकर गुप्ता, विनोद मित्तल, सरदार हरिमोहन सिंह, विजय जोशी, चन्द्र पाल, पूरण चंद्र, देवकीनंदन, नरेंद्र उपाध्याय, रवि प्रभारी, जितेंद्र शर्मा, अशोक सारस्वत, अंजू द्विवेदी, कविता गुप्ता, सीता शर्मा, कांता रस्तोगी, उमा गुजराल, सीमा शर्मा, स्वर्ण कांता शर्मा, चमन लाल खट्टर, बृजेंद्र हर्ष, रत्नमणि डोभाल, मुदित अग्रवाल और राहुल वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।