​स्वर संगम अकादमी के स्थापना दिवस पर नकद पुरस्कारों की बौछार

Listen to this article

कलाकारों को बढ़ावा देना ही हमारा मुख्य उद्देश्य: करुणा चौहान

हरिद्वार स्थित स्वर संगम अकादमी का रजत जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अकादमी की निर्देशिका करुणा चौहान और उनकी टीम द्वारा ‘उत्तराखंड कला महोत्सव सीजन-2’ के अंतर्गत गायन एवं नृत्य महासंग्राम का आयोजन उत्तराखंड संस्कृत अकादमी में किया गया। महोत्सव के ऑडिशन राउंड में कुल 240 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल ने ग्रैंड फिनाले के लिए हर वर्ग से शीर्ष 7 प्रतिभागियों का चयन किया।

​ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस गरिमामयी उपस्थिति में गोपीचंद चौहान, दीपक माहेश्वरी, नीलिमा माहेश्वरी, आशुतोष शर्मा, शैलेश मोदी और मीनाक्षी शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती वंदना से हुआ। फाइनल राउंड में पहुंचे 42 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

​इस सांस्कृतिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, जेलर पवन कोठरी, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम व महामंत्री तन्मय वशिष्ठ उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. राधिका नागरथ, संदीप गोयल और डॉ. विशाल गर्ग जैसे प्रबुद्धजनों ने भी शिरकत की। संगीत जगत की बारीकियों को परखने के लिए जयपुर से गुरु राजीव लोचन भट्ट, प्रसिद्ध तबला वादक निखिल घोष और हारमोनियम विशेषज्ञ सुनील मुखर्जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

​प्रतियोगिता के परिणामों में यक्ष शर्मा, श्रेय चौहान, मनीष पुरोहित, अर्णव नेगी, आरची और अर्थ ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आराध्या अग्रवाल, आयुषी सिंह, लक्की, आरोही नेगी, मानव शर्मा व तन्मय रहे, जबकि इवान, देवाशीष अग्रवाल, सचिन मिश्रा, सुप्रिया जोशी, अन्वी मित्तल और राघव गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम आने वाले सभी विजेताओं को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

​अकादमी की निर्देशिका करुणा चौहान ने कलाकारों को निरंतर बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की सफलता में आशीष बजाज, सिद्धांत चौहान, शुभम यादव, वरुण, अनन्या आत्रय, वीरजा, निष्ठा, दीपांशी, आद्या, प्रीत, हार्दिक, नंदिनी, भावना और गौरव सैनी जैसे विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।