मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘अखंड परम धाम गंगा घाट’ का लोकार्पण; संन्यास जयंती समारोह का शुभारंभ

Listen to this article

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हरिद्वार में नमामि गंगे योजना के तहत निर्मित ‘श्री अखंड परम धाम गंगा घाट’ का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती समारोह का शुभारंभ भी किया।

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घाट केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी के जीवन को त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन और उत्तराखण्ड को ‘विश्व की आध्यात्मिक राजधानी’ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में योग ऋषि स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और साध्वी ऋतंभरा सहित देश भर के प्रमुख संत-महात्मा उपस्थित रहे।