भक्ति के रंग में रंगे सूचना उपनिदेशक: पैतृक आवास आजमगढ़ में सपरिवार कर रहे शिव आराधना

Listen to this article

​आजमगढ़/देहरादून: कार्य की व्यस्तताओं और सरकारी फाइलों से दूर, उत्तराखंड सूचना विभाग में तैनात उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव इन दिनों आध्यात्मिक शांति की तलाश में अपने पैतृक निवास आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हैं। विभागीय जिम्मेदारियों से अवकाश लेकर श्री श्रीवास्तव अपने गृह जनपद में धार्मिक अनुष्ठानों में लीन हैं।

​शिव भक्ति में लीन पूरा परिवार

सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से सामने आई तस्वीरों में उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव अपने पूरे परिवार के साथ पूर्ण श्रद्धा भाव से भगवान शिव की आराधना करते नजर आ रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्री श्रीवास्तव वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का अभिषेक और पूजन कर रहे हैं।

आजमगढ़ स्थित उनके आवास पर धार्मिक कार्यों के आयोजन से स्थानीय निवासियों और उनके शुभचिंतकों में भी हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि उच्च पद पर आसीन होने के बाद भी अपनी धार्मिक मान्यताओं और पारिवारिक मूल्यों के प्रति उनका यह समर्पण प्रेरणादायी है।