कानपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान किया गया तथा पत्रकारिता, जनसेवा और क्षेत्रीय विकास में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) के सेवानिवृत्त अधिकारी पंकज निगम का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
2026-06-03












