रानीपुर विधानसभा इकाई में संगठन विस्तार, विशाल धीमान ने पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

Listen to this article


हरिद्वार:   उत्तराखंड क्रान्ति दल (उक्रांद) की रानीपुर (बीएचईएल) विधानसभा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उक्रांद की केंद्रीय सलाहकार सरिता पुरोहित ने की। इस दौरान नव-नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष विशाल धीमान को औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। विधानसभा अध्यक्ष विशाल धीमान ने राजकुमार को उपाध्यक्ष, प्रियम पाठक को महामंत्री, अर्जुन बत्रा, मुकुल वर्मा एवं केशव सेठ को मंत्री, संजय को संगठन मंत्री, अनुज कान्त को कोषाध्यक्ष तथा सिद्धार्थ पाठक को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा।
अपने संबोधन में विशाल धीमान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के लगभग 26 वर्ष बाद भी राज्य आंदोलन की मूल अवधारणाएं पूरी तरह साकार नहीं हो सकी हैं। उन्होंने युवाओं से उक्रांद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य हित में मजबूत जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया।
केंद्रीय सलाहकार सरिता पुरोहित ने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का उक्रांद से जुड़ना सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य आंदोलन के मूल उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उत्तराखंड क्रान्ति दल भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में रविन्द्र वशिष्ठ, चौधरी बृजवीर सिंह, प्रदीप उपाध्याय, अनुज बत्रा, उत्कर्ष कुमार, हरजन सिंह, सिद्धार्थ पाठक, प्रियांश पाठक, केशव सेठ, युगल किशोर मिश्रा, मुकुल मिश्रा, सत्यपाल सिंह, हरीश कुमार, महेन्द्र सिंह बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।