अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Listen to this article


हरिद्वार पुलिस ने कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची राधिका को सकुशल बरामद करते हुए अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गैंग का खुलासा किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 6 जून को बच्ची के अपहरण के बाद गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस दबाव के चलते गिरोह के अन्य सदस्य बच्ची को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए, जहां से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह बच्चों को दो से पांच लाख रुपये में निसंतान दंपत्तियों को बेचता था। पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए एक वर्षीय बालक कार्तिक को भी सकुशल बरामद कर लिया है।