श्रीमहंत रविंद्रपुरी ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष : महंत दर्शन भारती

Listen to this article


हरिद्वार। महंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वैधानिक अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के नेतृत्व वाली परिषद ही वास्तविक अखाड़ा परिषद है।
महंत दर्शन भारती ने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को अध्यक्ष चुना गया था। उनके नेतृत्व में सभी अखाड़ों ने प्रयागराज कुंभ का सफल आयोजन भी किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संत कुंभ मेले से पहले सक्रिय होकर समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि संकट के समय वे पीछे हट जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन अखाड़ों के समर्थन का दावा दूसरे गुट द्वारा किया जा रहा है, उनके कई वरिष्ठ प्रतिनिधि लगातार श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी के संपर्क में हैं तथा समय आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।