खबर की ताकत’ का भव्य विमोचन, निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया जोरहरिद्वार। जिला पंचायत सभागार में हिंदी साप्ताहिक समाचा

Listen to this article

हरिद्वार:  साप्ताहिक समाचार पत्र ‘खबर की ताकत’ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, जिला सूचना अधिकारी रति लाल शाह, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महासचिव अनिल बिष्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय माध्यम बना हुआ है। समाचार पत्र की संपादक उपासना तेश्वर ने कहा कि ‘खबर की ताकत’ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए भ्रष्टाचार, अन्याय और शोषण के विरुद्ध निर्भीक पत्रकारिता करेगा।
कार्यक्रम में मनोज सैनी, सोम त्यागी, ठाकुर मनोज मनोजानंद, मनोज जाटव, सी.पी. सिंह, विकास चंद्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।