धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीद परिवारों का सम्मान

Listen to this article

देहरादून:  26 जुलाई को देहरादून के गांधी पार्क में कारगिल विजय दिवस को ‘शौर्य दिवस’ के रूप में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री **** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कारगिल शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और माताओं को सम्मानित करेंगे।आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 25 जुलाई की शाम से शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण होगा। सैनिक कल्याण एवं परिवहन विभाग को शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के लिए आवागमन की व्यवस्था, नगर निगम को सफाई एवं अन्य सुविधाएं तथा पुलिस-ट्रैफिक विभाग को सुचारु यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।