हरिद्वार के प्रेस क्लब सभागार, देवपुरा में अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन (उत्तराखंड इकाई) के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन, वरिष्ठ संपादक सम्मान समारोह तथा ‘वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की भूमिका’ विषय पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस महाकुंभ में प्रदेशभर से आए साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों के संपादकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु और वक्ताओं के विचार
-
समारोह की अध्यक्षता: मिश्री मठ के महामंडलेश्वर परम पूज्य करौली शंकर जी महाराज ने की। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता बरकरार है। उन्होंने पत्रकारिता को योग और तपस्या बताते हुए कहा कि सत्य को बिना किसी लाग-लपेट के लिखना ही सबसे बड़ी साधना है।
-
मुख्य अतिथि: हरिद्वार के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में आयुष व आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा बन गया है। जान जोखिम में डालकर सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने हरिद्वार प्रेस क्लब के नए भवन की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
-
सूचना विभाग की प्रतिबद्धता: महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क बंशीधर तिवारी ने कहा कि चाय की चुस्की के साथ सुबह अखबार पढ़ने का सुख आज भी कायम है। लोग सोशल मीडिया पर भले ही सक्रिय रहें, लेकिन प्रामाणिक खबरों के लिए वे आज भी अखबारों पर ही भरोसा करते हैं।
-
विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन:
-
राज्यमंत्री सरदार सुरजीत सिंह गांधी ने दूर-दराज के क्षेत्रों तक समस्याएं पहुंचाने में अखबारों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
-
राज्यमंत्री नितिन गौतम ने हरिद्वार और मां गंगा की वैश्विक लोकप्रियता का श्रेय पत्रकारों और समाचार पत्रों को दिया।
-
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने छोटे समाचार पत्रों को लोकतंत्र की रीढ़ बताया और पत्रकार पेंशन, अधिमान्यता व विज्ञापन नीति में सुधार की मांग रखी।
-
प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्रचौधरी ने सोशल मीडिया पोर्टल की दरों में की गई कटोती को दुरुस्त करने हेतु अवगत कराया।
21 वरिष्ठ संपादकों को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय और दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रदेश के 21 वरिष्ठ संपादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख संपादक:
-
ब्रजेंद्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, रामचंद्र कनौजिया, शैलेंद्र सिंह, राधेश्याम विद्याकुल, कुमकुम शर्मा, निशा शर्मा, काशीराम सैनी, अवधेश शिवपुरी, डॉ. प्रदीप जोशी, शिव कुमार शर्मा, श्रवण अरोड़ा, जयपाल सिंह, राजीव तुम्बड़िया, नरेश दीवान शैली, ओम गौतम फक्कड़, राजेश शर्मा, अविक्षित रमन, प्रवीण झा और दया जोशी।
सभी अतिथियों को एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन-पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
संचालन एवं प्रमुख उपस्थिति
-
संचालन: संयोजक ललितेन्द्र नाथ और बालकृष्ण शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
-
आभार व्यक्त: प्रदेश महामंत्री राजकमल गोयल ने किया।
-
प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में संजय मिश्रा, धर्मेंद्र चौधरी, विनोद वाजपेयी, रामानुज मिश्रा, अर्पणा शुक्ला, संजय चतुर्वेदी, दिलीप पांडेय, सूर्यकांत बेलवाल, दिगम्बर उपाध्याय, बीड़ी शर्मा, रत्नमणि डोभाल, श्रवण झा,दीपक नौटियाल, राजेश शर्मा ,संजय रावल,सुभाष कपिल ,सतीश गुजराल , प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा , निशा शर्मा, सुमित यशकल्याण सहित उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पत्रकार व संपादक मौजूद रहे।












