मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा शुभकामनाओं का सिलसिला

Listen to this article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर 16 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास में आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा। प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सेवा सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग एवं समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सरकार विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।