देहरादून के अरिहन्त हॉस्पिटल में हर माह के अंतिम शुक्रवार को लगेगा ‘मेगा हेल्थ चेकअप कैंप’

Listen to this article

​देहरादून:

शास्त्री नगर, मेन हरिद्वार रोड स्थित अरिहन्त हॉस्पिटल द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से हर महीने के अंतिम शुक्रवार को ‘मेगा हेल्थ चेकअप कैंप’ का आयोजन किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैंप में मरीजों को पहला डॉक्टर परामर्श बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा, जबकि अगले परामर्श पर 50% की छूट मिलेगी।

​कैंप में जनरल फिजिशियन डॉ. ए. के. जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना गर्ग, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा, तथा वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक एवं गैस्ट्रो सर्जन डॉ. सचिन अग्रवाल की अनुभवी डॉक्टरों की टीम परामर्श के लिए उपलब्ध रहेगी।

​कैंप की मुख्य विशेषताएँ:

  • ​जाँच पैकेज: मात्र ₹999/- में लगभग ₹10,000 मूल्य की जाँचें उपलब्ध (CBC, RBS, HbA1c, यूरिक एसिड, थायरॉयड, लिपिड प्रोफाइल, LFT, X-Ray, ECG, BP, PFT और फाइब्रोस्कैन शामिल)।
  • ​विशेष छूट: अन्य सभी इन-हाउस जाँचों पर 50% की सीधी छूट।
  • ​अन्य सुविधाएँ: अस्पताल में ECHS, CGHS और सभी प्रमुख इंश्योरेंस/TPA की सुविधा भी एम्पैनल्ड है।

​अस्पताल प्रबंधन ने आम जनमानस, परिवारों और ज़रूरतमंदों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का लाभ उठाएँ।

  • ​स्थान: अरिहन्त हॉस्पिटल, 18-मेन हरिद्वार रोड, शास्त्री नगर, देहरादून