हरिद्वार में सड़कों की मरम्मत और सीवरेज कार्य का स्थलीय निरीक्षण

Listen to this article

​जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को भूपतवाला स्क एवं सप्तऋषि मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की धीमी मरम्मत गति पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और जल निगम को सीवरेज के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, सीवर चैंबरों, पेयजल लाइनों और विद्युत तारों को गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को 15 अक्टूबर तक अपने अधीन आने वाली सभी सड़कों को अनिवार्य रूप से गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया गया। साथ ही विद्युत विभाग को खंभों से अनधिकृत होर्डिंग व बैनर हटाने और नगर निगम को क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।