कांग्रेसियो ने किस व्यापारी नेता का स्वागत किया ,देखे पूरी खबर

Listen to this article

कांग्रेस में शामिल हुए प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी का रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने चंद्राचार्य चैक पर फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए संजीव चैधरी ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत दिलाकर सरकार बनवाना ही उनका लक्ष्य है। कांग्रेस के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ पार्टी की सेवा करने का मौका दिया है। उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संजीव चैधरी ने कहा कि राज्य में चल रही बदलाव की लहर के बीच मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं है। विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि कुंभ कराने में भी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड के शहीदों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। रोजगार की तलाश में युवाओं के पलायन के चलते गांव के गांव खाली हो रहे हैं। लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। भेल के श्रमिक नेता राजवीर सिंह चैहान ने कहा कि युवा व ऊर्जावान व्यापारी नेता संजीव चैधरी के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। स्वागत करने वालो मे महिला जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, युवा नेता दिग्विजय शर्मा, विकास बोरा, राजु कुमार, प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस अमन कुमार, वरिष्ठ नेता सतवीर चैधरी, अनिल तेश्वर, विरेंद्र शर्मा, संतोष यादव, नवीन राव, सुनील काँगड़ा, अमित, राजन, सागर, दीपक पहवाल, राजा, रितिक, सुनील यादव, गन्नु, गोतम, कृष्णा, ऋषभ, सुमन, नफे सिंह, चंदकांता,सुनीता शर्मा, पुष्पांजलि साहू, राशि सिंह, बलवंत सिंह नेगी, आरएस पाल, सुमन, भगवान तोमर, राजेंद्र धीमान, आरएन उपाध्याय, अनिल सिंह, राघवानंद, एसएस चोबे, विपिन राणा, दीपक काला,जगदीप भारद्वाज, विजय धीामान, मिथिलेश वर्मा, अरविंद कुमार, वीर सिंह, शिवम् त्यागी व वीर सिंह आदि सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।