व्यापार मंडल को राजनेताओं के चंगुल से मुक्त कराना होगा – संजीव चौधरी

Listen to this article

प्रदेश व्यापार मण्डल की बैठक कनखल स्थित संगठन के संरक्षक अशोक त्रिपाठी के घर पर आहुत की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा जल्दी ही हरिद्वार शहर के चुनाव कराए जाएँगे। इस खुले चुनाव में प्रत्येक दुकानदार वोट करेगा और सभी जिलो के मुख्यालय शहर मे चुनाव कराए जाएँगे। उन्होंने कहा की सर्वप्रथम हरिद्वार शहर के व्यापार मण्डल को राजनेताओं के चंगुल से मुक्त करना होगा। कुछ व्यापारी अपने आकाओ को खुश करने के लिए और राजनीतिक दलो मे पद पाने व अपनी निजी स्वार्थों को सिद्ध करने के लिए व्यापारी व व्यापार मण्डल को गिरवी रखते है। चैधरी ने कहा की आज कोरोंना काल के दौरान टूटे हुए व्यापारियों को सरकार से बहुत बड़ी आस है राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारी की खुद रीढ़ टूट गई है व्यापार और परिवार दोंनो सड़क पर आ गए है ऐसे मे अब भी व्यापारी की सहायता ना हुई तो आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नही बचता है और आंदोलन आर पार का होगा।  लाँकडाउन खुलते ही प्रदेश व्यापार मंडल चुनाव की प्रकिया शुरू करेगा संरक्षक अशोक त्रिपाठी व श्रीकांत वशिष्ठ ने राज्य सरकार से आवाहन करते हुए कहा की यदि जल्दी ही सरकार ने व्यापारियो के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने की माँग व बिजली-पानी व स्कूलों की फीस माफ करने की माँग पुरी नही की तो प्रदेश व्यापार मण्डल आन्दोलन के लिए बाध्य होगा इसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। बैठक में अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुदीश श्रोत्रिय,संरक्षक करूणेश मिश्रा,महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोरा, महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,शहर अध्यक्ष जतींन हांडा, दीपक गोनियल, विशालमूर्ति भट्ट,सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, आदेश मारवाड़ी, शिवालिक शहर अध्यक्ष विभास सिन्हा आदि उपस्तिथ रहे।